बस्तर के शिक्षक नोगेश्वर साहू को मिला आचार्य शिरोमणि सम्मान

बस्तर के शिक्षक नोगेश्वर साहू को मिला आचार्य शिरोमणि सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शैक्षणिक नवाचार व ग्रामीण बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों की हुई सराहना

बस्तर : बस्तर के शिक्षक : सुदूर बस्तर अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सहायक शिक्षक नोगेश्वर कुमार साहू को ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है। राजधानी रायपुर की शकुंतला फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

प्राथमिक शाला ढाबामारी में पदस्थ शिक्षक नोगेश्वर साहू ने ग्रामीण बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न शैक्षणिक नवाचार किए। उन्होंने खेल-खेल में पढ़ाई, गतिविधि आधारित शिक्षण और आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए बच्चों को सीखने की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया।

शिक्षक साहू ने ग्रामीण क्षेत्र में अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने तथा विद्यालय की गतिविधियों में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किया। सुदूर क्षेत्र की चुनौतियों के बीच बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के उनके प्रयासों को सम्मान के लिए महत्वपूर्ण माना गया।

नोगेश्वर कुमार साहू को सम्मान मिलने पर सहकर्मी शिक्षकों, शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों, शुभचिंतकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। शिक्षकों का कहना है कि ग्रामीण और सुदूर अंचल में समर्पण के साथ कार्य करने वाले शिक्षकों को मिलने वाला सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देता है और अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा बनता है।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें