

बताया जा रहा है कि राजपत्र में आधार संबंधी सुधार कार्य के लिए तहसील, एसडीएम कार्यालय और जिला स्तर पर केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके बावजूद बस्तर में निर्धारित स्थानों पर आधार सुधार का काम सुचारू रूप से नहीं हो पाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
सबसे बड़ी परेशानी उन विद्यार्थियों को हो रही है, जिनके आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता या अन्य विवरण में सुधार जरूरी है। आधार में त्रुटि के कारण कई सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, शैक्षणिक प्रक्रियाओं और अन्य जरूरी दस्तावेजी कार्यों में अड़चन आने की बात कही जा रही है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले परिवारों के लिए राजनांदगांव जाकर आधार सुधार कराना समय और आर्थिक खर्च दोनों के लिहाज से भारी पड़ रहा है।
राजपत्र में निर्धारित केंद्र, फिर भी सुविधा क्यों नहीं?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जिला स्तर पर आधार सुधार के लिए केंद्र निर्धारित किए गए हैं, तो वहां नियमित रूप से यह सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। लोगों का सवाल है कि जब व्यवस्था कागजों में मौजूद है, तो जमीनी स्तर पर इसका लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है?
आधार सुधार के लिए दूसरे जिले की यात्रा की मजबूरी विशेष रूप से ग्रामीणों और विद्यार्थियों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि राजपत्र में निर्धारित स्थानीय केंद्रों पर आधार सुधार की सुविधा तत्काल सुचारू की जाए, ताकि बस्तरवासियों को दूसरे जिले की दौड़ न लगानी पड़े और विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएं प्रभावित न हों।
अब सवाल यह है कि राजपत्र में निर्धारित आधार सुधार केंद्रों पर सुविधा कब तक शुरू होगी और बस्तरवासियों को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी?
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226



















