Search
Close this search box.

कथित नकली खाद्य की शिकायत से हड़कंप, किसान की शिकायत पर कृषि विभाग ने जांच के लिए भेजा सैंपल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नकली खाद का एक और मामला आया सामने, किसान की शिकायत पर कृषि विभाग ने लिया सैंपल

सम्यक नाहटा : जगदलपुर। जिले में खाद्य की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। इस बार कोलचूर के एक किसान ने अनुसार दंतेश्वरी कृषि केंद्र, कुम्हरावंड से खरीदे गए खाद्य की गुणवत्ता पर संदेह जताते हुए कृषि विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।

किसान का कहना है कि उसने उक्त कृषि केंद्र से खाद्य खरीदा था, लेकिन उपयोग के दौरान उसकी गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद उसने कृषि विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की।

शिकायत मिलने पर कृषि विभाग की टीम ने संबंधित खाद्य का सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खाद्य निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं। यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि जिले में पिछले कुछ समय से खाद्य की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इसके अलावा कई किसानों ने निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद्य बेचे जाने के आरोप भी लगाए हैं। ऐसे मामलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

अब किसानों और प्रशासन की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें