Search
Close this search box.

कलेक्टर अमित कुमार ने किया आश्रम-विद्यालयों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुकमा/ कलेक्टर श्री अमित कुमार ने मंगलवार को जिले के पोटाकेबिन सुकमा, स्वामी आत्मानंद स्कूल दोरनापाल सहित आश्रम शाला नागाराम, दोरनापाल, डब्बाकोंटा, मिनपा और करीगुंडम का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने संस्थानों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

कलेक्टर श्री अमित कुमार ने स्कूल एवं आश्रम परिसरों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नियमित और व्यवस्थित अध्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ आश्रम शालाओं में मरम्मत की आवश्यकता सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाने और विद्यार्थियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी श्री जीआर मंडावी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

AADARSH SHUKLA
Author: AADARSH SHUKLA

Leave a Comment

और पढ़ें