Search
Close this search box.

कलेक्टर आकाश छिकारा ने किया लोहंडीगुड़ा तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर, 13 फरवरी 2026 :- क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने गुरुवार को लोहंडीगुड़ा तहसील कार्यालय तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री छिकारा ने राजस्व से संबंधित नामांतरण, बटवारा, अभिलेख त्रुटिसुधार, भुइया में राजस्व रिकार्ड की एवं सीमांकन जैसे महत्वपूर्ण प्रकरणों की फाइलों का सूक्ष्म अवलोकन किया और लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आर बी सी 6-4 प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण की प्रगति की भी जानकारी ली और तकनीकी प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति पर जोर दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक दक्षता तभी संभव है जब कार्यालयों में समय, जवाबदेही और पारदर्शिता का पालन सुनिश्चित हो।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें