Search
Close this search box.

कोंडागांव : शहीद आरक्षक घनश्याम भुआर्य के परिवार को बड़ी राहत: पत्नी को मिला 1 करोड़ का जीवन बीमा लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्व. श्री घनश्याम भुआर्य, आरक्षक क्रमांक 472 के पत्नि को निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिला 01 करोड़ जीवन बीमा का लाभ-

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के लिए बनाये गये महत्वाकांक्षी योजना पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दिवगंत आरक्षक के पत्नि श्रीमती हुलसी भुआर्य को 1,00,00,000/-रू. (एक करोड रू. मात्र) का जीवन बीमा सहायता प्रदान की गई। श्री घनश्याम भुआर्य आरक्षक जिला कोण्डागांव के थाना अनंतपुर में पदस्थ था अवकाश से वापस आते समय थाना बेनूर जिला नारायणपुर अंतर्गत वाहन एक्सीडेंट में दिनांक 14.06.2025 को उनकी असामयिक निधन हो गया था।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया गया है। जिसके तहत स्व. श्री घनश्याम भुआर्य, आरक्षक क्रमांक 472 के नामिनी पत्नी श्रीमती हुलसी भुआर्य को 1,00,00,000/- (एक करोड़ रूपये मात्र) का जीवन बीमा सहायता चेक श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के द्वारा प्रदाय किया गया। इस अवसर पर श्री कपिल चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री सतीश भार्गव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोण्डागांव, श्री सपन कुमार चक्रवर्ती, बैंक मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोण्डागांव, मनीषा बोरकर मेश्राम आंकिक, प्रियंका निषाद एवं कार्यलायीन स्टाफ एवं उनके परिवार उपस्थित रहे। बैंक से आये अधिकारी को सहयोग प्रदान करने हेतु उन्हें धन्यवाद दिया गया।

श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के मार्गदर्शन में पुलिस सैलरी पैकेज के तहत राशि प्रदान कराने में श्री प्रकाश मिंज, मुख्य लिपिक, श्री नेतराम दीवान, उपनिरीक्षक (अ), श्री हरिशचन्द्र चुरेन्द्र प्रधान आरक्षक क्रमांक 242 पुलिस कार्यालय कोण्डागांव का कार्य सराहानीय रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें