Search
Close this search box.

जगदलपुर के आमागुड़ा चौक में 2 किलो 916 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर, 19 फरवरी 2026 : बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आमागुड़ा क्षेत्र से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हनी डेली नीड्स, आमागुड़ा के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अखिल पौराणिक (39 वर्ष) निवासी आमागुड़ा, जगदलपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 916 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,45,700 रुपये आंकी गई है।

गांजा रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी को NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें