Search
Close this search box.

जगदलपुर जमाल मिल के पीछे देर रात कोतवाली पुलिस की दबिश… अवैध सट्टे पर्ची के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर में अवैध सट्टे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जमाल मिल के पीछे दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पेट्रोलिंग के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन और नकदी बरामद की गई।

तारतम्य में आगे बढ़ते हुए बस्तर पुलिस की टीम ने पहले विनायक स्वामी, पिता कांन्तइया, उम्र 61 वर्ष, निवासी कुम्हार पारा को हिरासत में लिया। आरोपी के पास से 04 नग सट्टा पर्ची, 01 पेन और सट्टा रकम 3200 रुपये बरामद किए गए। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर विधिवत कार्रवाई की गई।

इसके बाद उसी क्षेत्र में पुलिस को यह जानकारी मिली कि हरीश मंडन, पिता भगत नाथ, उम्र 50 वर्ष, निवासी आसना, अवैध रूप से सट्टा जुआ चला रहा है। मौके पर दबिश देकर आरोपी को 03 नग सट्टा पर्ची और 700 रुपये नकद सहित पकड़ा गया, जिसके बाद उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की गई।

बहरहाल, सट्टा कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस की यह संयुक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संचालित की गई। विशेष रूप से निरीक्षक भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम—जिसमें उ.नि. छबील टांडेकर, उ.नि. अरुण मरकाम, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने तथा आरक्षक रवि ठाकुर, उत्तम ध्रुव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई—ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

बस्तर पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें