Search
Close this search box.

जगदलपुर में अवैध चल-ब्याज कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग, जल्द होंगे नाम उजागर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर। जगदलपुर शहर में कथित रूप से संचालित अवैध चल-ब्याज (सूदखोरी) कारोबार को लेकर स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। प्राप्त जानकारियों के अनुसार कुछ लोग बिना वैध लाइसेंस के ऊंची ब्याज दरों पर रकम उधार देकर साप्ताहिक एवं मासिक आधार पर दबावपूर्वक वसूली कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कई जरूरतमंद परिवार आर्थिक और मानसिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। समय पर भुगतान न होने की स्थिति में कथित रूप से दबाव, धमकी और सामाजिक प्रताड़ना की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

इस पूरे मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

राष्ट्रवादी ने संकेत दिया है कि यदि प्रशासन द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो उपलब्ध तथ्यों एवं प्रमाणों के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े नामों का खुलासा सार्वजनिक रूप से किया जाएगा।

शहरवासियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध सूदखोरी गतिविधि की जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि समाज को इस शोषण से मुक्त कराया जा सके।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें