नई दिल्ली। देश के 8 हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस: देश की न्यायपालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ ही दिनों बाद केंद्र सरकार ने देश के 8 हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए इन नियुक्तियों की जानकारी साझा की।


राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के तहत, भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद इन न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। नई नियुक्तियों के बाद छत्तीसगढ़, राजस्थान, पटना, कलकत्ता, मध्यप्रदेश, बॉम्बे और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख समेत कई हाईकोर्ट में नेतृत्व परिवर्तन होगा।

🔴 किस हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस?
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
राजस्थान हाईकोर्ट: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
पटना हाईकोर्ट: दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
कलकत्ता हाईकोर्ट: बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस रविंद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट: गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
बॉम्बे हाईकोर्ट: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट: जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट: राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
⚖️ न्यायपालिका में बड़ा बदलाव
इन नियुक्तियों के साथ देश के कई प्रमुख हाईकोर्ट में न्यायिक नेतृत्व का नया दौर शुरू होगा। खास तौर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों का बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


















