Search
Close this search box.

निगम के आदेश बेअसर! दुकानदारों की मनमानी जारी, बिजली पोलों पर अब भी टंगी दुकानों की होर्डिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

जगदलपुर में नियमों को चुनौती! Citykart के बैनर सहित बिजली पोलों पर अवैध विज्ञापनों की भरमार

सम्यक नाहटा | जगदलपुर : नगर निगम के राजस्व सभापति श्री संग्राम सिंह राणा द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि शहर के किसी भी बिजली खंभे, पोल अथवा सार्वजनिक संपत्ति पर पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स और विज्ञापन सामग्री नहीं लगाई जाएगी। इस संबंध में लगभग एक सप्ताह पूर्व संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

                           निगम के सामने स्थित बैनर

शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में आज भी दुकानदारों की मनमानी खुलेआम देखने को मिल रही है। कई दुकानदार निगम के आदेशों को दरकिनार कर बिजली पोलों पर अपनी दुकानों के नाम, प्रचार-प्रसार और व्यावसायिक विज्ञापनों की होर्डिंग एवं बोर्ड लगा रहे हैं। इससे न केवल नगर निगम के नियमों की अवहेलना हो रही है, बल्कि शहर की सुंदरता और व्यवस्थित स्वरूप भी प्रभावित हो रहा है।

                          कृष्ण पेट्रोल पंप पास स्थित

हाल ही में शहर में शुरू होने जा रहे नए व्यावसायिक संस्थान “Citykart” के प्रचार-प्रसार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, संस्थान के विज्ञापन बैनर और फ्लेक्स शहर के कई बिजली पोलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। यदि यह विज्ञापन बिना आवश्यक अनुमति के लगाए गए हैं, तो यह नगर निगम के निर्देशों और नियमों का सीधा उल्लंघन माना जाएगा।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब राजस्व सभापति द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए अवगत भी कराया जा चुका है, तो फिर इन अवैध होर्डिंगों को हटाने में इतनी देरी क्यों हो रही है? क्या नियम केवल कागजों तक सीमित हैं, या फिर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने में प्रशासनिक उदासीनता बरती जा रही है?

शहरवासियों का कहना है कि यदि नगर निगम वास्तव में शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना चाहता है, तो अवैध रूप से पोलों पर लगाए गए सभी विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग तत्काल हटाए जाएं तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई अधूरी रहने से निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

अब देखना यह होगा कि नगर निगम अपने ही आदेशों का पालन सुनिश्चित कर पाता है या फिर बिजली पोलों पर टंगे अवैध विज्ञापन और होर्डिंग शहर की व्यवस्था को चुनौती देते रहेंगे।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें