जगदलपुर : गुरुवार को यहां दंतेश्वरी वार्ड स्थित सतनामी समाज के प्रमुख गुरु घासीदास के जयंती समारोह में पूर्व विधायक रेखचंद जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व अन्य कांग्रेसजन सम्मिलित हुए. इस दौरान गगन बाबा घासीदास के प्रमुख वचन मनके मनके एक समान के उदघोष से गूंज उठा.

अतिथियों ने स्वागत सत्कार पश्चात बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने सत्य, अहिंसा तथा सामाजिक समरसता का जो पाठ मानव जाति को पढ़ाया उसकी गूंज आज भी सुनाई देती है. वक्ताओं ने सभी से उनके बताए पथ पर चलने की अपील की. श्री जैन ने बताया कि बाबा ने बस्तर आकर यहां भी अहिंसा का प्रचार किया था.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी यह सभी शामिल हुए. इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी गौरनाथ नाग, अवधेश झा, समाज के संरक्षक आईटी बंजारे, सतनामी समाज अध्यक्षदेवराज खुटे,सुनील नाग, बौद्ध समाज अध्यक्ष पीडी मेश्राम, महार समाज अध्यक्ष वीएन दूधी, रुपेश नागरकर, डा.देवकांत चतुर्वेदी, विक्रम लहरे, निर्मल चंदेल, हेमंत ओगर, रोहित चंदेल, लक्ष्मी मार्कण्डेय, त्रिलोचन, धर्मेंद्र, आसमन चंदेल, पुष्पलता आदि मौजूद थे।
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226









