जगदलपुर। अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बोधघाट थाना पुलिस और पैंथर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेटगुड़ा शिव मंदिर डोंगरी के सामने सड़क किनारे एक व्यक्ति पीले रंग की बोरी में शराब लेकर बस से जाने की तैयारी में है। सूचना की तस्दीक के लिए बोधघाट पुलिस एवं पैंथर टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पवन कुमार कश्यप (26 वर्ष), पिता लखीराम कश्यप, निवासी ग्राम रामपाल, थाना बकावंड, जिला बस्तर बताया।
गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के कब्जे में रखे बड़े झोले और बोरी की तलाशी लेने पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की।
बरामद शराब का विवरण
– 20 नग सिम्बा बीयर बोतल
– 20 नग कैन बीयर
– 08 नग गोवा शराब के पौवा
– कुल मात्रा: 24.440 लीटर
– कुल अनुमानित कीमत: ₹8,360
पुलिस द्वारा आरोपी से शराब के परिवहन, कब्जे एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उक्त शराब को विधिवत जब्त कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे मौके पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री सुमित चंद्रा, उपनिरीक्षक श्री लोकेश्वर नाग, सहायक उपनिरीक्षक श्री देवेन्द्र राय, प्रधान आरक्षक श्री सतीश श्रीवास्तव, अहिलेश नाग, प्रकाश मनहर, आरक्षक रामचंद्र साहू, विद्या भूषण ठाकुर, अनिल मौर्य सहित पैंथर टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बस्तर पुलिस का अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226







