थाना परिसर में अब इंतजार के साथ मिलेगा ज्ञान का साथ

जगदलपुर। बस्तर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई है। थाना बोधघाट में “ज्ञान-बोध” पुस्तकालय की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य थाना आने वाले प्रार्थियों एवं आम नागरिकों के प्रतीक्षा समय को उपयोगी बनाते हुए उनमें पठन-पाठन, ज्ञानवर्धन और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

📖 “बोधघाट” से “ज्ञान-बोध” तक… जागरूकता की नई पहल
“बोधघाट” शब्द में ‘बोध’ का अर्थ जागरूकता और Awareness से है। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए “ज्ञान-बोध” नाम दिया गया है, जिसका संदेश है—
“ज्ञान के माध्यम से समझ और जागरूकता।”
थाना परिसर में बनाए गए इस पुस्तकालय में अपनी बारी अथवा आवश्यक प्रक्रिया के लिए प्रतीक्षा कर रहे नागरिक अब अपने समय का बेहतर उपयोग कर सकेंगे। यहां उन्हें विभिन्न ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक, साहित्यिक एवं उपयोगी पुस्तकों के अध्ययन का अवसर मिलेगा।
बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हल्बा कचौरा से चोरी बाइक बरामद, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार – Rashtravadi News 👇👇👇
https://rashtravadinews.in/बस्तर-पुलिस-की-बड़ी-कार्र/
🤝 आप भी बन सकते हैं इस पहल का हिस्सा
बस्तर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि उनके पास ऐसी पुरानी अथवा उपयोगी पुस्तकें हैं, जिनका वे वर्तमान में उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो वे अपनी इच्छानुसार थाना बोधघाट पहुंचकर पुस्तकें दान कर सकते हैं।
दान की गई पुस्तकों को पुस्तकालय में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि थाना आने वाले अन्य नागरिक भी उनका लाभ उठा सकें।
🌱 एक छोटा कदम, बड़ा संदेश
“ज्ञान-बोध” पुस्तकालय केवल पुस्तकों को रखने की जगह नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच संवाद, विश्वास, ज्ञान और जागरूकता का सेतु बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
बस्तर पुलिस की यह पहल यह संदेश देती है कि थाना केवल शिकायत और कार्रवाई का स्थान नहीं, बल्कि समाज के साथ जुड़कर सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बन सकता है।
📚 आइए, किताबें साझा करें… ज्ञान बांटें… और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226








