ब्रेकिंग: जगदलपुर नया बस स्टैंड के पास चाकूबाजी, 27 वर्षीय युवक की मौत

ब्रेकिंग: जगदलपुर नया बस स्टैंड के पास चाकूबाजी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर। ब्रेकिंग: जगदलपुर नया बस स्टैंड के पास चाकूबाजी : शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र में शराब दुकान के आसपास चाकूबाजी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बाबू गुप्ता, उम्र 27 वर्ष के रूप में बताई जा रही है।

ब्रेकिंग: जगदलपुर नया बस स्टैंड के पास चाकूबाजी

मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक नया बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के बाजू में संचालित वेल्डिंग दुकान में काम करता था। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उस पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी हमलावर की तलाश में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। प्रारंभिक सूचना में घटना को एक नाबालिग द्वारा अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

फिलहाल पुलिस घटना के कारणों, हमलावर की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के बाद नया बस स्टैंड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें