जगदलपुर। बस्तर पुलिस विभाग से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक वेतन भुगतान में करोड़ों रुपये की भारी हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है।

बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारियों ने ऑनलाइन वेतन ट्रांसफर सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए अपने और कुछ अन्य विभागीय कर्मचारियों के खातों में निर्धारित वेतन से कई गुना अधिक राशि ट्रांसफर की। इस सुनियोजित गड़बड़ी के जरिए लंबे समय से लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये का खेल किया जा रहा था।
मामले का खुलासा होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए जगदलपुर एसपी ऑफिस में कार्यरत तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि जांच आगे बढ़ने पर और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226







