रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति : AIIMS दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि, सुरक्षा के चलते ट्रैफिक और एंट्री गेट बदले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति का दौरा, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति सीधे AIIMS रायपुर के लिए रवाना हुए।

उपराष्ट्रपति AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 10:45 बजे AIIMS परिसर पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे दीक्षांत समारोह शुरू हुआ। इस दौरान वे विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहित AIIMS और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

VIP दौरे से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सरोना रिंग रोड से टाटीबंध चौक तक विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रिंग रोड नंबर-1 पर बैरिकेडिंग के कारण कुछ मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

AIIMS में मरीजों के प्रवेश मार्ग बदले

VIP मूवमेंट के चलते AIIMS रायपुर में आम लोगों की आवाजाही के लिए भी व्यवस्था बदली गई है।

गेट नंबर-1: OPD मरीजों के लिए मुख्य प्रवेश

गेट नंबर-3: OPD के लिए आवाजाही

गेट नंबर-2: ट्रॉमा और इमरजेंसी सेवाओं के लिए खुला

गेट नंबर-4 और 5: VIP मूवमेंट के चलते आम नागरिकों के लिए बंद

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति करीब 12:30 बजे AIIMS से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और लगभग 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली लौटेंगे।

नोट: VIP मूवमेंट के दौरान यात्रियों और मरीजों से अपील है कि वे निर्धारित प्रवेश मार्गों और ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें