Search
Close this search box.

सरदार पटेल की 150 वीं जन्म जयंती वर्ष पर भाजपा ने निकाली एकता पदयात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान अविस्मरणीय – वन मंत्री केदार कश्यप

JAGDALPUR :- भारतीय जनता पार्टी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर एकता पदयात्रा का आयोजन पूरे देश में कर रही है। इसी तारतम्य में आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बस्तर विधानसभा के करीत गाँव से जगदलपुर तक एकता पदयात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुये।

वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, अजजा आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, लच्छू राम कश्यप, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, बलदेव मण्डावी, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीसराम बेसरा, जिला उपाध्यक्ष आर्येन्द्र आर्य आदि एकता पदयात्रा में प्रमुखता से शामिल हुये।

पदयात्रा के बीच में सभायें भी आयोजित की गयी। जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।वक्ताओं ने अपने संबोधन में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का पुण्य स्मरण करते हुये कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय है।

हिन्दुस्तान के स्वतंत्र होने के बाद रियासतों को एक सूत्र में पिरोने और भारत राज्य संघ में विलीनीकरण कार्य को सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कुशलता व दूरदर्शिता से साकार किया। राष्ट्र उनके कार्य व महान योगदान के प्रति कृतज्ञ व नतमस्तक है। महामानव सरदार पटेल के इस कार्य को देश कभी विस्मृत नहीं कर सकता।

करीत गाँव से प्रारंभ एकता पदयात्रा कोहकापाल, मालगांव, ईरीकपाल होते हुये लालबाग मार्ग से मांई दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष टाऊन क्लब मैदान में संपन्न हुई।

एकता पदयात्रा में प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, नरसिंह राव, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, ललिता बघेल, लखीधर बघेल, प्रदीप देवांगन, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास,नारायण ठाकुर, किरण सेन, खितेश मौर्य, रैतूराम बघेल, रोहित त्रिवेदी, राजपाल कसेर, बिपिन मालवीय, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, संजय चंद्राकर, विक्रम सिंह यादव,राकेश तिवारी, शशि नाथ पाठक, रितेश जोशी, सुरेश मिश्रा, बृजेश शर्मा, तरूण पाण्डेय, पुरूषोत्तम जोशी आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुये।

Leave a Comment

और पढ़ें