सर्व नाई समाज संघ पंजीयन क्रमांक 590 के तहत जगदलपुर में समाज के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर के उपस्थिति में संपन्न किया गया
जगदलपुर:- सर्व नाई समाज संघ की बैठक मंगलवार को समय 11:30 बजे पंजीयन क्रमांक 590 के तहत सामाजिक भवन कुम्हारपारा में इंडियन गैस के पीछे रखा गया था। इस बैठक में समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारी सहित समाज के अधिक संख्या में सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के उत्थान के लिए सामाजिक चर्चा किया गया।
समाज के बस्तर जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे संस्था के अनुसार समाज में जितने भी सेलून दुकान वाले समस्त सेलून संचालन करने वाले सदस्य जिन्हें भी सेलुन दुकान खोलना है तो समाज से जुड़कर एवम समाज के मुखिया जिला अध्यक्ष संपर्क करके संगठन से जुड़कर वह अपना सेलुन खोल सकते है। जिससे वह नाई समाज मे जुड़ सकता है। समाज को आगे बढ़ाने में सभी सदस्यों को प्रोत्साहन करने हेतु आग्रह किया गया है। अगर कोई व्यक्ति समाज के अध्यक्ष से संपर्क नहीं करता है एवम समाज के विरुद्ध कार्य एवम दुकानों का संचालन करते हुए पाया जाता है तो उस पर समाज के द्वारा लिए गए निर्णय के तहत कार्रवाई किया जाएगा।
इस बैठक में समाज को मजबूत करने हेतु सभी ने अपना विचार – सुझाव रखा एवम सभी समाज के वरिष्ठों व सदस्यों के मौजूदगी में समाज के विभिन्न निर्णयों पर सभी ने समर्थन दिया।
इस दौरान बस्तर के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ,वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास, भास्कर राव, पदाधिकारी सरोज श्रीवास, गौरी शंकर श्रीवास, कृष्ण ठाकुर, शेखर ठाकुर, राम लखन ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, कृष्णा, बाबू साहब, लल्लन ,संतोष , प्रेमजीत, राजेश श्रीवास, हरि ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226









