बंद की दौरान जोर जबरदस्ती, जनता कांग्रेस ने उठाया सवाल
जगदलपुर। जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते कहा गया है कि बंद नाम पर बस्तर के व्यापारियों के ऊपर हो रहे अत्याचार एवं गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं होगा। बंद के दौरान बस्तर में जिस तरह भय आतंक और जोर जबरदस्ती की की जाती रही उसे लेकर साय सरकार की ला एन्ड आर्डर को फेल बताते हुए अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए श्री नवनीत ने कहा कि बैंड के दौरान व्यवस्था पूरी तरह से फेल नजर आया।

बंद के नाम पर, बस्तर के भोले भाले व्यापारियों के साथ जबरदस्त गुंडागर्दी की तस्वीर सामने आई यह सब सभ्य समाज के लिए भयावह है प्रजातंत्र में इस तरह के जोर जबरदस्ती का कोई जगह नहीं है।
बस्तर बेटा श्री नवनीत ने कहा कि घटनाओ को रोकने वाले जिम्मेदार विभाग की व्यवस्था पूरी तरह से गायब और फेल मानी जाए तो कोई गलत नहीं कल एक बड़ा पर्व है भाईचारे और आनंद के इस पर्व को मनाए जाने की तैयारी में पूरा समाज है इस सब के बीच आतंक भय बंद कि यह तस्वीर कितना उचित है यह चिंतनीय है।
श्री नवनीत ने कहा त्योहार के पूर्व इस तरह का सांप्रदायिक माहौल- यह सब सभ्य समाज मे हर व्यक्ति के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और बस्तर के खनिज संपदा को निजी उद्योगों को सौंपने के नाम पर धर्म के आड़ मे और धर्म के नाम मेंअपनों के बीच लड़ाई का यह गहरा षड्यंत्र रचा जा रहा है! बंद के दौरान बस्तर में जो घटना सामने आई वह शांति के टापू बस्तर के साथ यहां के व्यपारियों के लिए भविष्य संदर्भ में सवाल खड़ा करता है क्या बस्तर में व्यपार हर व्यापारी किसी भय से कटपुतली की तरह काम करेंगे आज कहीं सवाल खड़े हो रहे हैं पर आखिर जिम्मेदार तंत्र कहां है? जनता कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारा बस्तर कहां जा रहा है? हम नक्सल मुक्त बस्तर चाहते है! सांप्रदायिक युक्त बस्तर नहीं!
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226









