Search
Close this search box.

22 फरवरी को गूंजेगा राज्य सेवा परीक्षा का बिगुल! उड़नदस्ता दल हाई अलर्ट पर तैयार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के सफल एवं पारदर्शी संचालन हेतु बस्तर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह महत्वपूर्ण परीक्षा 22 फरवरी 2026 (रविवार) को जिले के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

दो पालियों में होगी परीक्षा पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। इन दलों को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आकस्मिक निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी मिली :

प्रथम उड़नदस्ता दल प्रभारी : तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी पोयाम केंद्र:

शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज एवं झाड़ा सिरहा इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अन्य केंद्र

द्वितीय उड़नदस्ता दल प्रभारी : तहसीलदार श्रीमती दीपिका देहारी केंद्र: 

महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला एवं शासकीय दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय सहित अन्य केंद्र जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे तथा सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें