बीजापुर। बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दे दिलीप उईके पर महिला आरक्षक से यौन शोषण और तीन बार जबरन गर्भपात और लाखों रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी के गंभीर आरोप थे। पीड़ित महिला आरक्षक की शिकायत के बाद आरोपों से घिरे बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके को निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके खिलाफ बालोद जिले की एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाये थे। महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पर यौन शोषण के साथ ही तीन बार जबरन गर्भपात और लाखों रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत मुख्य सचिव को साक्ष्यों सहित 12 बिंदुओं वाली विस्तृत शिकायत भेजी थी।
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226









