Search
Close this search box.

पूर्व विधायक रेखचंद जैन की अध्यक्षता में कांग्रेस की अहम बैठक, बूथ से लेकर वार्ड तक संगठन मजबूत करने पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बूथ, पंचायत व वार्ड कमेटियों के गठन तथा बीएलए नियुक्ति को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, विधानसभा घेराव की तैयारी पर भी हुई चर्चा

प्रभारी एवं पूर्व विधायक माननीय श्री रेखचंद जैन जी के अध्यक्षता में हुई बैठक

दंतेवाडा : जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा द्वारा बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन, बीएलए की नियुक्ति तथा आगामी विधानसभा घेराव कार्यक्रम के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस दंतेवाड़ा के प्रभारी एवं पूर्व विधायक माननीय श्री रेखचंद जैन जी ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन तथा बीएलए की नियुक्ति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय संगठन खड़ा करना आवश्यक है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ बूथ, पंचायत और वार्ड कमेटियों का गठन जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा प्रत्येक बूथ में बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही प्रदेश के ज्वलंत जनहित के मुद्दों को लेकर प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर भी गहन चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनता के अधिकारों, स्थानीय समस्याओं और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी।

 

 

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सलीम राजा उस्मानी, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एवं पीसीसी मेंबर अवधेश गौतम, पूर्व विधायक देवती महेन्द्र कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार नाग, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा सोरी, ब्लॉक अध्यक्ष किरत आलमी, जिला महामंत्री विमल सलाम जिला महामंत्री रविश सुराना, जिला कांग्रेस सचिव मनोज कौरव, जिला मिडिया प्रभारी मनीष ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश दुर्गा, उपाध्यक्ष उमेश कश्यप, जिला महासचिव संदीप राठौड़ अन्य मौजूद रहे।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें