Search
Close this search box.

बस्तर में साक्षरता का महापर्व: 22 मार्च को नव-साक्षर देंगे उल्लास महापरीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Jagdalpur : बस्तर जिले में शिक्षा की अलख जगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत रविवार, 22 मार्च को जिलेभर में महापरीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आमजन से इस अभियान में भागीदारी निभाने और इसे सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि यह परीक्षा उन बुजुर्गों और युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार है, जो किसी कारणवश अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाए। यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगी।

कलेक्टर ने सभी विकासखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित साक्षरता केंद्रों के माध्यम से अधिक से अधिक नव-साक्षरों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षकों, प्रेरकों और स्वयंसेवकों को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और परीक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था इस तरह की है कि दूर-दराज के वनांचल क्षेत्रों के प्रतिभागियों को भी सुविधा मिल सके। इस महापरीक्षा में पढ़ने, लिखने और सामान्य गणित की दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो उनके आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा का आधार बनेगा।

कलेक्टर ने प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपील की है कि वे नव-साक्षरों को प्रेरित करें और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग दें, ताकि बस्तर को पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें