Search
Close this search box.

चॉइस ने किया कमाल आधा दर्जनों का कराया की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में रजिस्ट्रेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज दिनांक 19.03.2026 को लोहंडीगुड़ा में बस्तर  जिले के अत्यंत पिछड़े विकासखंड लोहड़ीगुड़ा के जनजातीय महिला उद्यमियों को बाजार से जोड़ने, उनके पारंपरिक  उत्पादों जैसे मूर्तिकला डोकरा आर्ट की बिक्री एवं ब्रांडिंग को सुदृढ़ करने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बाजार विस्तार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज (जनपद पंचायत सभागार लोहंडीगुड़ा) में महिला उद्यमियों हेतु मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस (MDA) कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

आधा दर्जन महिला उधमियों को प्रसिद्ध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म meesho में जोड़ा गया

ट्रेनिंग के दौरान

इस कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय महिला सेमहिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों एवं महिला संचालित MSMEs को बाजार विकास सहायता योजनाओं, प्रदर्शनी/मेले में भागीदारी, ब्रांडिंग, पैकेजिंग सुधार एवं डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से व्यवसाय विस्तार हेतु सक्षम बनाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ (  दिलीप देवांगन/BPM विहान द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस जैसे हस्तक्षेप महिला उद्यमियों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायता प्रदान करते हैं।

कार्यशाला के दौरान निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई—

महिला उद्यमियों हेतु उपलब्ध मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजनाएँ

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय मेलों/प्रदर्शनी में भागीदारी की प्रक्रिया

उत्पाद ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग सुधार

गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण का महत्व

B2B एवं B2C मार्केट लिंकज के अवसर

ई-कॉमर्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार

सरकारी सहायता एवं अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया

विशेषज्ञों द्वारा सफल महिला उद्यमियों के उदाहरण साझा किए गए तथा प्रतिभागियों को व्यावहारिक सुझाव दिए गए कि वे अपने उत्पादों को प्रतिस्पर्धात्मक बाजार में कैसे स्थापित कर सकती हैं। प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें आगे की कार्ययोजना तैयार करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिलेभर से (30 महिला उद्यमियों, SHG प्रतिनिधियों एवं महिला संचालित MSMEs ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरक एवं उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे बाजारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

अंत में (चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ) द्वारा सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

SHUBHAM RAO
Author: SHUBHAM RAO

Leave a Comment

और पढ़ें