Search
Close this search box.

BIG BREAKING : कंबल-चादर से बनाई रस्सी, दीवार फांदकर फरार हुआ शातिर कैदी — जगदलपुर सेंट्रल जेल में मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर केंद्रीय जेल से एक कैदी के फिल्मी अंदाज़ में फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार फरार कैदी की पहचान महेंद्र दीवान के रूप में हुई है, जो कांकेर का निवासी बताया जा रहा है। वह चोरी के मामले में पिछले करीब एक साल से जेल में बंद था।

बताया जा रहा है कि शातिर कैदी ने कंबल और चादर को जोड़कर रस्सी बनाई और उसी के सहारे जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब कैदियों की नियमित रिकाउंटिंग की गई और उसकी गैरमौजूदगी सामने आई।

सूत्रों के मुताबिक, महेंद्र दीवान पहले भी दंतेवाड़ा जेल ब्रेक कांड में शामिल रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि और भी गंभीर मानी जा रही है।

कैदी के फरार होने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में अलर्ट जारी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैदी कैसे फरार हो गया? क्या जेल की सुरक्षा में कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है? इस घटना ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें