Search
Close this search box.

कांकेर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: 5 हथियारबंद नक्सली करेंगे सरेंडर, पूरी एरिया कमेटी होगी खत्म!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांकेर। जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रही मुहिम लगातार रंग ला रही है। एक के बाद एक आत्मसमर्पण से नक्सल संगठन की कमर टूटती नजर आ रही है। पापा राव के बाद अब फिर एक बड़ी सफलता सामने आ रही है, जहां उइकाटोला के जंगलों से 5 हार्डकोर नक्सली हथियारों के साथ सरेंडर के लिए निकल चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ये सभी नक्सली कांकेर एसपी कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करेंगे। सरेंडर करने वालों में ACM मंगेश, ACM गणेश उइका, ACM राजे, ACM हिड़मे उर्फ जमाली और ACM मंगती जैसे सक्रिय सदस्य शामिल हैं, जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

सबसे अहम बात यह है कि ये नक्सली खाली हाथ नहीं, बल्कि हथियारों के साथ सरेंडर कर रहे हैं। इनके पास से एक SLR और दो 303 रायफल मिलने की जानकारी है, जो संगठन के कमजोर पड़ते नेटवर्क का संकेत है।

इस सामूहिक सरेंडर के साथ ही कांकेर जिले की मोहला-अवंधी संयुक्त एरिया कमेटी के पूरी तरह नक्सल मुक्त होने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी रणनीतिक जीत होगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन, बढ़ता दबाव और सरकार की आकर्षक पुनर्वास नीति नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित कर रही है। यही वजह है कि अब जंगलों से हथियार छोड़कर विकास की राह चुनने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

संकेत साफ है — कांकेर में नक्सलवाद की पकड़ ढीली पड़ रही है, और शांति की नई सुबह दस्तक दे रही है।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें