Search
Close this search box.

जगदलपुर : बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा की श्रद्धांजलि, सांसद महेश कश्यप ने बताया प्रेरणास्रोत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस, कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धाजंलि

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणास्रोत – सांसद महेश कश्यप 

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी ने आज मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। वक्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से उनके विचारों व आदर्शो को आत्मसात कर निरंतर कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सांसद महेश कश्यप ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिये अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणास्रोत है। उनके विचार, त्याग व राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण आज भी देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिये प्रेरित करता है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी व भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधन दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण व देशवासियों के लिये समर्पित भाव से निरंतर कार्य करने आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री परीस राम बेसरा ने किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, योगेन्द्र पाण्डेय, ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, सफीरा साहू, नारायण ठाकुर, किरण सेन, धर्मपाल महावर, राजेंद्र बाजपेयी, सुरेश गुप्ता, रोहित त्रिवेदी, मनोहर दत्त तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ला, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक, राकेश तिवारी, विक्रम सिंह यादव, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, संतोष बाजपेयी, दिगम्बर राव, अविनाश सिंह गौतम, राजा यादव, आशा साहू, माहेश्वरी ठाकुर, ममता राणा, योगेश सिंह ठाकुर, विनय सोना, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोष, जयराम दास, नरेन्द्र पाणिग्रही, राजेश दास, राजेश श्रीवास्तव, अभय दीक्षित, राजपाल कसेर, दिनेश केजी, ब्रिजेश शर्मा, सुरेश मिश्रा, दिलीप झा, यशवर्धन राव, दिलीप सुंदरानी, अभय दीक्षित, उदय दुबे, गीता नाग, रेखा सिंह, माधवी मण्डल, रौशन सिसोदिया, प्रमिला कपूर, विनय राजू, प्रकाश रावल,परेश ताटी, नीलम यादव, लक्ष्मी कश्यप, राधा बघेल, मायारानी बरई, विभा सिंह, परमेश राजा, आलेख राज तिवारी, रोहन घोष, विनोद पाण्डेय, रमेश नायडू, अनिमेष चौहान, संतोष पाण्डेय, सुरेश कश्यप, प्रभात चौहान आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें