Search
Close this search box.

बस्तर के स्थानीय उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार, 14 अगस्त को जगदलपुर में आयोजित होगा ‘एक्सपोर्ट अवेयरनेस कैंप एवं ई-कॉमर्स समिट’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर, 07 अगस्त 2026/ बस्तर जिले के उद्यमियों और व्यवसायियों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने जा रही है। स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने और निर्यात की प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई है। इसके तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जगदलपुर द्वारा विदेश व्यापार महानिदेशालय नागपुर के सहयोग से आगामी शुक्रवार 14 अगस्त को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में एक दिवसीय एक्सपोर्ट अवेयरनेस कैंप एवं ई-कॉमर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

इस कार्यशाला के माध्यम से जिले के व्यवसायियों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार की संभावनाओं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपने उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। समिट में विशेषज्ञों द्वारा निर्यात संबंधी कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमी अपनी बाधाओं को दूर कर आसानी से अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जगदलपुर के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजीत सुंदर बिलुंग ने जिले के सभी उद्यमियों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे इस कार्यशाला में उपस्थित होकर निर्यात से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करें और इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

 

SHUBHAM RAO
Author: SHUBHAM RAO

Leave a Comment

और पढ़ें