Search
Close this search box.

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हल्बा कचौरा से चोरी बाइक बरामद, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से वाहन चोर पर शिकंजा | CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान, चोरी की बाइक सहित पकड़ा गया

जगदलपुर। बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने हल्बा कचौरा से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को ग्राम हल्बा कचौरा निवासी भारत मौर्य के घर के सामने से मोटरसाइकिल क्रमांक C.G.-17-KU-3240 चोरी हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री धोत्रे सुमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच आगे बढ़ाई गई।

CCTV फुटेज ने खोला चोरी का राज

पुलिस टीम ने शहर एवं आसपास के विभिन्न स्थानों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के गहन अवलोकन और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को आरोपी की पहचान करने में सफलता मिली।

आरोपी की पहचान बिलासा बघेल पिता दशरथ बघेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी नयामुंडा महारानी वार्ड, जगदलपुर, थाना बोधघाट, जिला बस्तर के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे आड़ावाल के पास दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने बताई। आरोपी की निशानदेही पर छिपाकर रखी गई चोरी की मोटरसाइकिल C.G.-17-KU-3240, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये है, बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद 09 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, उनि. अरुण मरकाम, प्रधान आरक्षक राजू टोप्पो, मोहन कश्यप, आरक्षक भीम मंडावी, राजू बघेल एवं त्रिनाथ कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं थाना बोधघाट से प्रधान आरक्षक पवन श्रीवास्तव तथा आरक्षक भैरव सिंहा एवं मानकू कोर्राम ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामले का त्वरित खुलासा हुआ और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें