चिल्फी बॉर्डर पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक के गुप्त चेंबर से 2.23 करोड़ का गांजा बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

4 क्विंटल 47 किलो गांजा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार; खाकी टेप में पैकेट बनाकर ड्राइवर सीट के ऊपर छिपाया था माल

कवर्धा। चिल्फी बॉर्डर पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा,  छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। चिल्फी बॉर्डर पर पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक की तलाशी के दौरान उसके अंदर बनाए गए गुप्त चेंबर से 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये बताई गई है।

चिल्फी बॉर्डर पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा

ड्राइवर सीट के ऊपर बनाया था गुप्त चेंबर

पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को थाना चिल्फी के सामने एनएच-30 पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बोडला की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक को पुलिस टीम ने रोककर उसकी बारीकी से तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को ड्राइवर सीट के ऊपर बनाए गए एक गुप्त चेंबर पर संदेह हुआ। चेंबर को खोलने पर उसमें गांजे के पैकेट छिपाकर रखे मिले। तस्करों ने गांजे को खाकी टेप से लपेटकर पैकेटों में तैयार किया था, ताकि सामान्य जांच में यह आसानी से पकड़ में न आए।

पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने बलजीत सिंह, निवासी अमृतसर, पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा करीब 27 लाख रुपये कीमत का कंटेनर ट्रक और 5 हजार रुपये का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद अब पुलिस और एएनटीएफ टीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों, सप्लायर और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस टीम को मिला 25 हजार रुपये का इनाम

बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ने वाली पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए आईजी राजनांदगांव रेंज अजय यादव ने टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कबीरधाम पुलिस की इस कार्रवाई से एक बात साफ है कि नशे के तस्कर चाहे कितनी भी शातिर तरीके से मादक पदार्थ छिपाकर ले जाएं, पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनका नेटवर्क ज्यादा देर तक टिक नहीं सकता।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें