साइकिल रेस 2.0 में दिखा युवाओं का जोश, 450 से ज्यादा विद्यार्थियों ने लगाई रफ्तार

चिराग ठाकुर ने मारी बाजी, गर्ल्स कैटेगरी में रियांशी अव्वल; 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने भी लिया हिस्सा
जगदलपुर : जगदलपुर में साइकिल रेस का रोमांच : फिटनेस, अनुशासन, सड़क सुरक्षा और युवा नेतृत्व का संदेश लेकर JCI की ओर से आयोजित “साइकिल रेस 2.0 – राइड एंड लीड” का रविवार को जोश और उत्साह के साथ आयोजन हुआ। रेस में 450 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों और 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लेकर शहर में फिटनेस और जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, BCCI अध्यक्ष श्याम सोमानी और पूर्व विधायक रेखचंद जैन विशेष रूप से मौजूद रहे।
🏆 चिराग ठाकुर ने जीता प्रथम पुरस्कार
आयोजन के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में कुल 14 पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य रेस में चिराग ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और ₹11,000 का पुरस्कार जीता।
वहीं दक्ष जिजराज ने दूसरा स्थान प्राप्त कर ₹7,001 और श्रियांश विश्वकर्मा ने तीसरा स्थान हासिल कर ₹5,001 का पुरस्कार अपने नाम किया।
🚴♀️ गर्ल्स कैटेगरी में रियांशी का जलवा
गर्ल्स कैटेगरी में रियांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन JC विशाल दुल्हानी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सहभागी स्कूलों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों, मीडिया, अभिभावकों और प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
JCI पदाधिकारियों ने कहा कि “राइड एंड लीड” महज एक साइकिल रेस नहीं, बल्कि स्वस्थ, फिट और सक्रिय बस्तर की दिशा में एक सार्थक पहल है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस के साथ सड़क सुरक्षा, अनुशासन और नेतृत्व के प्रति जागरूक करना है।
आयोजन की सफलता में JCI अध्यक्ष JC नितिन खत्री, सचिव JC यश पी. बोथरा, कार्यक्रम निदेशक JC गौरव डोडिया, JC अभिषेक राव और JC अक्षय गुप्ता सहित पूरी JCI टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















