राजनांदगांव में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से हड़कंप, 15 दिन में मिले 7 मरीज; एक कोरोना पॉजिटिव

राजनांदगांव में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से हड़कंप, 15 दिन में मिले 7 मरीज; एक कोरोना पॉजिटिव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनांदगांव : जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब 15 दिनों में जिले में स्वाइन फ्लू के 7 मरीज सामने आए हैं। वहीं, इसी बीच एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की भी पहचान हुई है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो स्वाइन फ्लू संक्रमित और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का उपचार जारी है। इनमें एक स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बदलते मौसम के बीच बारिश, धूप और गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसी बीच स्वाइन फ्लू और कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

जिले में सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। मंगलवार को एक कोविड पॉजिटिव मरीज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वाइन फ्लू और कोविड की जांच भी बढ़ा दी गई है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. पवन जेठानी ने बताया कि अस्पताल में दो स्वाइन फ्लू संक्रमित और एक कोविड पॉजिटिव मरीज का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू और कोविड की जांच बढ़ाई गई है और उपचार को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण होने पर लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है। साथ ही चिकित्सकों की सलाह के बिना स्वयं दवा लेने से बचने की सलाह दी गई है।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें