25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया – दीपक बैज

25 सालों में मोदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। 25 सालों में मोदी : प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष होने पर भाजपा 1 माह तक कार्यक्रम करने जा रही, यह एक राजनैतिक नौटंकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गोधरा कांड से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर मोदी की 25 सालों की उपलब्धियों में है। मोदी देश के सबसे विफल प्रधानमंत्री साबित हुये है। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के 12 साल तो देश की जनता को निराश करने वाले रहे है।

25 सालों में मोदी

2014 में जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया, न 100 दिन में महंगाई कम हुई और न 2 करोड़ प्रतिवर्ष युवाओं को रोजगार मिला और न ही किसी के खाते में 15 लाख आये। जीएसटी, नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हुई। मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 सालों में उनको और भाजपा को फायदा हुआ है। वे जश्न मनाएं लेकिन देश की जनता को तो मोदी ने निराश किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी के 25 साल में छत्तीसगढ़ में 36 लाख दीये जलाने का भाजपा का निर्णय भी छत्तीसगढ़ की जनता के जले पर नमक छिड़कने के जैसा है। मोदी की सरकार ने प्रदेश के लिए किया ही क्या है, केवल छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा को अपने चहेते मित्र को सौंपने के अलावा कुछ भी तो नहीं किया। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाने का नारा देकर सरकार बना लिये, मोदी की गारंटी के नाम पर वादे किये थे, उसे पूरा नहीं किया। न 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, न 500 रू. में गैस सिलेंडर मिला और न ही पूरी महिलाओं को महतारी वंदन की राशि मिली और न ही प्रदेश में शराब बंदी हुई। डबल इंजन की सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदे गये पूरे धान का चावल तक तो खरीदा नहीं है। फिर भाजपाई किस बात के लिए 36 लाख दीये जला कर आभार व्यक्त करने जा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार का एक सूत्रीय कार्यक्रम देश के संसाधनों की लूट है। वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के प्रावधान को दरकिनार कर जंगल की कटाई और खनिज संसाधनों को लूटने की खुली छूट मोदी के मित्रों को दे दी गई है। नवरत्न कंपनियों को औने-पौने दाम पर बेचे जा रहे है। रिजर्व बैंक का रिजर्व सरप्लस भी खा गए, आरबीआई का सोना तक बेच दिया गया। बावजूद इसके देश के 60 प्रतिशत आबादी को गरीबी रेखा से नीचे पहुंचा कर 5 किलो राशन की लाइन में खड़े कर फर्जी उपलब्धि गिनाया जा रहा है। मोदी सरकार के 12 साल आम जनता के लिए आपदा साबित हुआ है

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें