अंडर-19 वनडे के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, आधारशिला विद्या मंदिर में जुटेंगे बिलासपुर के क्रिकेटर

अंडर-19 वनडे के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, आधारशिला विद्या मंदिर में जुटेंगे बिलासपुर के क्रिकेटर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से अंडर-19 वनडे टीम के चयन के लिए ट्रायल 13 सितंबर, रविवार को लिया जाएगा। ट्रायल सुबह 9 बजे से कोनी स्थित आधारशिला विद्या मंदिर में होगा। चयनित खिलाड़ियों को आगामी इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से हर वर्ष सभी आयु वर्गों में इंटर डिस्ट्रिक्ट मैचों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी विभिन्न आयु वर्गों के लिए जिला स्तर पर ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।
1 सितंबर 2008 के बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र

इस बार आयोजित होने वाला ट्रायल 2027-28 सत्र के लिए होगा। अंडर-19 वर्ग में ट्रायल के लिए कटऑफ डेट 1 सितंबर 2008 निर्धारित की गई है। यानी 1 सितंबर 2008 के बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही ट्रायल में शामिल हो सकेंगे।

सफेद ड्यूस बॉल से होगा ट्रायल
ट्रायल में खिलाड़ियों को सफेद ड्यूस बॉल से खेलना होगा। सभी खिलाड़ियों को कलर ड्रेस में उपस्थित होना अनिवार्य है। ट्रायल एवं रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपए निर्धारित की गई है।

ये दस्तावेज लाना अनिवार्य
ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें अंतिम छह वर्षों की मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। मूल दस्तावेजों के साथ सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी जमा करनी होगी।

ट्रायल वाले दिन नहीं भरे जाएंगे फॉर्म

ट्रायल के लिए आवेदन फॉर्म क्रिकेट संघ बिलासपुर के कार्यालय से प्राप्त और वहीं जमा करना होगा। कार्यालय सरजू बगीचा, मसानगंज, ज्ञानम पैलेस के बगल में स्थित है। फॉर्म दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक दिए और जमा किए जाएंगे।
पेंड्रा, मुंगेली सहित दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले खिलाड़ी व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। शहर और आसपास के खिलाड़ियों को कार्यालय पहुंचकर फॉर्म जमा करना होगा। ट्रायल के दिन किसी भी खिलाड़ी का फॉर्म नहीं भरा जाएगा।

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
फॉर्म और दस्तावेजों से संबंधित जानकारी के लिए महेश दत्त मिश्रा – 7415798292 तथा सोनल वैष्णव – 9981027543 से संपर्क किया जा सकता है।

क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर फॉर्म जमा करने और ट्रायल के दिन सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं उनकी फोटो कॉपी के साथ उपस्थित होने की अपील की है।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें