गीदम, 21 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड गीदम के 293 विद्यालयों में 19 सितंबर 2026 को हिंदी भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पालकों, एसएमसी सदस्यों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “डिजिटल इंडिया”, “नक्सलवाद से,मेरे सपनों का भारत”, “पर्यावरण संरक्षण” "महिला सशक्तिकरण "सहित विभिन्न समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली भाषण तथा आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता के पश्चात विद्यालयों में चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का अवलोकन उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों, एसएमसी सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री भवानी पटेल एवं खंड स्रोत समन्वयक श्री नितेश सिंह ने विकासखंड के सभी प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, प्रधान अध्यापकों एवं समस्त शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक जागरूकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार, रचनात्मकता एवं सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करने का यह प्रयास विकासखंड गीदम के विद्यालयों में निरंतर जारी है।
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

















