गीदम: 24 सितंबर 2026 : संकुल केंद्र गीदम अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कड़तीपारा में स्थानीय प्रतिष्ठित व्यवसायी अजय जैन ने अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के बीच सादगी और सेवाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने ‘न्योता भोज’ का आयोजन कर बच्चों को सुरुचिपूर्ण भोजन कराया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ विशेष रूप से मिठाई और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। जन्मदिन के इस विशेष आयोजन और उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और वे बेहद उत्साहित नजर आए।
इस पुनीत कार्य पर प्रधान अध्यापक सरिता जैन, शिक्षक शिवराम वेक एवं समस्त शाला परिवार ने अजय जैन एवं उनके परिवार का आत्मीय आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा विद्यालय में इस तरह के आयोजनों से बच्चों में अपनत्व का भाव बढ़ता है और समाज व शिक्षा के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण होता है।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य अवधेश अवस्थी व संकुल समन्वयक योगेश सोनी ने व्यवसायी अजय जैन की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत प्रसंगों को शासकीय शाला के बच्चों के साथ साझा करना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी प्रयास है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शाला प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे।
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

















