जगदलपुर। बस्तर में तेज आंधी और लगातार हो रही बारिश के बीच अब मोबाइल नेटवर्क की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जगदलपुर समेत बस्तर जिले के कई इलाकों में Airtel का नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है, कॉल करने में दिक्कत हो रही है और इंटरनेट सेवा भी प्रभावित है। नेटवर्क नहीं होने के कारण लोगों को जरूरी फोन कॉल करने से लेकर ऑनलाइन कामकाज तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश और खराब मौसम के बीच नेटवर्क सेवा प्रभावित होने से खासकर उन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जो मोबाइल इंटरनेट और कॉलिंग पर निर्भर हैं। कई उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर भी नेटवर्क को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
फिलहाल नेटवर्क बाधित होने की सटीक वजह और सेवा सामान्य होने का समय स्पष्ट नहीं है। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि Airtel की तकनीकी टीम जल्द ही समस्या का समाधान करेगी और नेटवर्क सेवा बहाल होगी।
बस्तर में बारिश के साथ अब नेटवर्क संकट भी—उपभोक्ता बोले, आखिर कब लौटेगा Airtel का नेटवर्क?
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226


















