पिथौरा : गाँव के तालाब में मगरमच्छ दिखने की ख़बर से मचा हड़कंप, सरपंच ने कराई मुनादी, वन विभाग ने कहा….

पिथौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिथौरा : आज पिथौरा विकासखंड के ग्राम गड़बेड़ा स्थित मझआ तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से की खबर से गांव सहित जिले के सोशल मीडिया में हड़कंप मच गया है. जहाँ इस खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया तो वहीँ वन विभाग की टीम भी हरकत में आ गई.

पिथौरा

सरपंच को जब इस बाद की सुचना मिली तो उनके द्वारा गांव में मुनादी कराई गई है कि कोई भी ग्रामीण तालाब के नजदीक न जाए और तालाब में नहाने न जाए. साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई.

वहीँ इस सुचना पर वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंची तो बताया गया कि तलाबा में मगरमच्छ नही है, वन विभाग ने बताया कि यह मगरमच्छ नही बल्कि मछली का झुंड है. हालाकि इसके बाद गांव वालों की संतुष्टि के लिए वन अमला मौके पर तैनात है.

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें