प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में समस्याओं का अंबार, किसानों की परेशानी की असली जड़ भाजपा सरकार – सुशील मौर्य
जगदलपुर : बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा किसानों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए लगातार धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज बस्तर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा सेमरा, मार्केल, बम्हनी नगरनार में धान खरीदी केंद्र का सतत निरीक्षण किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है किसानों की परेशानी की असली जड़ भाजपा सरकार है किसानों कि समस्याओं से इनका कोई लेना देना नहीं है किसानों को उनकी उपज के उचित मूल्य, समय पर खरीदी और सुचारू प्रबंधन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विष्णुदेव सरकार के आदेशानुसार 15 नवंबर को धान खरीदी प्रारंभ होनी थी, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण बहुत सारे खरीदी केन्द्रो में समय पर खरीदी प्रारंभ नही हो पाई केंद्र में कोई पर्याप्त व्यवस्था न ही है जिससे किसान रोजाना घंटों परेशान होकर लौट रहे हैं। और सरकार सिर्फ बड़े बड़े विज्ञापनों में वाहवाही लूटाने व्यस्त है!

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बताया प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों की समस्याओं में लगातार हुई वृद्धि है श्री जैन ने वहाँ उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएँ जानी तथा खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। खरीदी में अव्यवस्था को लेकर कहा अभी भी किसानों को टोकन के लिए भटकना पड़ रहा है। इस स्थिति में अंतिम तिथि तक सभी किसानों से धान खरीदी असंभव है।
भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव के कुशासन वाली सरकार में धान खरीदी की पूरी व्यवस्था ही भगवान भरोसे चल रही है। धान खरीदी की अव्यवस्था के चलते किसानों की जान पर बन आई है। महासमुंद में टोकन न मिलने से एक किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया, यह घटना बताती है कि भाजपा सरकार की तैयारियां कितनी विफल है। किसान अपनी ही फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहे है। जिसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ भाजपाकी साय सरकार है।
इस दौरान महामंत्री अभिषेक नायडू, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, हेमू उपाध्याय, नीतीश शर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, विरेन्द्र साहनी, लेखन बघेल, बलराम कोकड़ू जलन्धर नाग सूर्या राव घनश्याम महापात्र कमल नाग श्यामसुंदर राजेश कश्यप गोपाल गुड़ु पदुमराम, लक्ष्मण, लखी भरती आदि मौजूद रहे।









