Search
Close this search box.

आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर एवं सह संयोजक मनीष पारख ने प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर में भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शिव चंद्राकर एवं सह संयोजक श्री मनीष पारख ने प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी के गरिमामयी उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी ने प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाना ही आर्थिक प्रकोष्ठ का मूल उद्देश्य है। आर्थिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी संगठनात्मक समर्पण, कार्यकुशलता एवं सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नंदन जैन जी ने आर्थिक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक संरचना एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावी प्रकोष्ठ है। यह प्रकोष्ठ केंद्र एवं राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री नवीन मार्कण्डेय जी ने कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना बस नहीं है बल्कि आम नागरिक, व्यापारी, किसान, श्रमिक सहित सभी वर्गों को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। संगठनात्मक समन्वय, सतत संवाद एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यों के माध्यम से आर्थिक प्रकोष्ठ सरकार की योजनाओं को जन–जन तक पहुँचाकर विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शिव चंद्राकर जी एवं सह संयोजक श्री मनीष पारख जी ने नवीन दायित्व प्रदान किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने यह संकल्प व्यक्त किया कि वे संगठन द्वारा प्रदत्त इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने, संगठन को सशक्त बनाने तथा प्रदेश के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु सतत् प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री अशोक बजाज जी, पूर्व प्रदेश संयोजक श्री गोपाल टावरी जी, पूर्व प्रदेश संयोजक राजेश अग्रवाल जी, पूर्व सह संयोजक अभिषेक शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल अग्रवाल जी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेल चंदन, अजय तिवारी, अनूप गटागट, मनोज अग्रवाल, संतोष रामानी, यश शर्मा, मिथिलेश सिंह,

पूर्व आर्थिक प्रकोष्ठ की टीम के पदाधिकारी संजय सिंह, श्याम अग्रवाल, बलवंत सिंह ठाकुर, सुरेश सोनी, मुकेश अग्रवाल, शंकर विश्वास, विजय गोयल, बनवारी लाल अग्रवाल, कमलेश श्रीवास, परेश वैष्णव, सौरभ पाठक, श्वेता अग्रवाल, नवीन जैन, अशोक चंद्राकर, अजय चंद्राकर, रामकुमार ठाकुर, अनिल सिंह, विशाल मिश्रा, चैतन्य टावरी, किशोर बरडिया, मनीष पाठक, आनंद अग्रवाल, आशुतोष मिलिंद, लक्ष्मण राव, निशिकांत मिश्रा, संतोष जायसवाल, मुकेश बेलचंदन, आशीष खंडेलवाल, अमर भोई, नीतू श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, रामकृष्ण खेड़िया, कमलेश शर्मा, मनोज सोनी, कमलेश सिंह राजेश शुक्ला साहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें