Search
Close this search box.

“जगदलपुर बंद पूरी तरह सफल, बजरंग दल की अहम भूमिका। शहर में रहा शांतिपूर्ण माहौल।”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर में दिखा बंद का असर…

कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद बढ़ती हिंसक घटनाओं को देखते हुए मंगलवार को सर्व समाज द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया।

सम्यक नाहटा की रिपोर्ट : जगदलपुर में आहूत बंद को सफल बनाने में बजरंग दल की अहम भूमिका रही। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर बंद को शांतिपूर्ण तरीके से लागू कराया। बंद के दौरान अधिकांश दुकानें, प्रतिष्ठान और व्यावसायिक संस्थान बंद रहे, जिससे शहर में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

जगदलपुर में बंद के दौरान कुछ दुखने खुली भी रही जिसे बंद कराया गया। जैसे कि मैन रोड, विशाल मेगा मार्ट, संजय मार्केट इत्यादि जगह दुकानें खुली रही जिसे बजरंगी द्वारा बंद कराया गया। बंद करने के दौरान बजरंगियों की मेन रोड के एक व्यापारी के साथ तीखी नोक झोंक भी हुई। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन वहां तुरंत तैनात हो गई।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि बंद का उद्देश्य धर्मांतरण को जड़ से खत्म करना और हिंदुत्व को आगे बढ़ा कर हिंदुत्व राष्ट्र का सपना को साकार करना है साथ ही जनभावनाओं को सरकार और प्रशासन तक ये कांकेर में हुई घटना की नाइंसाफी को पहुंचाना था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वेच्छा से बंद का समर्थन करने की अपील की, जिसका व्यापक असर देखने को मिला।

बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस बल भी सतर्क नजर आया। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहा।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें