Search
Close this search box.

सरस्वती साइकिल योजना के तहत विकासखंड तोकापाल में 221 छात्राओं को साइकिल वितरण : विधायक विनायक गोयल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षा को बढ़ावा देना हमारा पहली प्राथमिकता : विनायक गोयल

जगदलपुर : विकासखंड तोकापाल में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने एवं विद्यालय आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से भव्य साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल द्वारा स्वयं विद्यालयों में पहुंचकर छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत आने वाले सात हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में कुल 221 साइकिलों का वितरण किया गया। विधायक श्री गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती साइकिल योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है, ताकि दूरी या संसाधनों की कमी के कारण कोई भी बच्ची शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के अंतर्गत सागर विक्रम प्रसाद पब्लिक स्कूल में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था। सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से निश्चित ही क्षेत्र में बालिका शिक्षा को नई गति मिलेगी और भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री कामदेव बघेल, पद्मिनी कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामवती भंडारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री रितेश जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री रेतू राम बघेल, जनपद सदस्य भानुमति, शांति बघेल, डीकैश नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इनमें खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती पूनम सलाम, खंड स्रोत समन्वयक श्री अजय शर्मा, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्री तरुण ठाकुर, मंडल संयोजक श्री गिरधर कश्यप, प्राचार्य श्री संजय वर्मा, सुनील इक्का, जयप्रकाश पाठक, जीवन शर्मा, उत्रा भुआर्य, पुष्पा ध्रुव, संकुल समन्वयक श्री पवन बहादुर, कमलेश, संजीव, गोविंद, कालेन्द्र, राकेश, सनत, श्रीनाथ सेठी, रमाकांत सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें