Search
Close this search box.

BIG BREAKING : बोधघाट पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई… 3.8 लीटर गांजा तेल जप्त एक आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर : शहर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बस्तर पुलिस ने एक ऐसी कार्रवाई अंजाम दी, जिसने जिले में गांजा उत्पादों की अवैध तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा संकेत दे दिया।

थाना बोधघाट की टीम ने ओडिशा से आ रहे एक व्यक्ति को रोककर उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ हैश ऑयल/गांजा तेल/मारिजुआना ऑयल की भारी मात्रा बरामद की, जो सामान्य गांजा की अपेक्षा कम मात्रा में अत्यधिक प्रभावी माना जाता है। आरोपी के पास मिले लगभग 3.8 किलोग्राम मादक पदार्थ की कीमत लगभग 48 लाख रुपये आँकी गई है।

तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक OD 10 X 8050 को भी जब्त किया गया। जब्त मात्रा कमर्शियल श्रेणी की होने पर प्रकरण NDPS एक्ट की धारा 20.b.ii.C के तहत दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई का आधार 11 दिसंबर की शाम मिली वह गुप्त सूचना बनी, जिसमें बताया गया कि एक 40–45 वर्ष का व्यक्ति नीले रंग का बैग लेकर उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रहा है और उसमें अवैध नशीला पदार्थ छिपाकर परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर की टीम ने ग्राम आड़ावाल के आगे झंडा चौक में घेराबंदी की। कुछ देर बाद जैसे ही मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया, पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम सोमनाथ साहू पिता मैना साहू उम्र 46 वर्ष निवासी सावपुट, थाना माचकुंड, जिला कोरापुट (उड़ीसा) बताया तथा स्वीकार किया कि अधिक धन अर्जित करने की मंशा से वह इस मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था।

आरोपी के नीले बैग में रखे पांच पैकेटों की जांच नारकोटिक किट से की गई, जिसमें सभी पैकेटों में गांजा उत्पाद हशीश ऑयल/गांजा तेल होने की पुष्टि हुई। कुल 3.8 किलोग्राम पदार्थ होने और आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर इसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को 11 दिसंबर को गिरफ्तार कर 12 दिसंबर को विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर में न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित नेगी व लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर व पवन श्रीवास्तव तथा आरक्षक भैरव सिन्हा, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की, अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों और परमानंद भोयर की प्रमुख भूमिका रही।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें