बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान की 14 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर उसके लड़ाकों ने कब्जा कर उन्हें तबाह कर दिया है. बलूच विद्रोहियों ने कुछ तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए हैं. उनका दावा है कि इनमें उनके लड़ाके पाकिस्तानी सुरक्षा चौकियों पर कब्जा करते या उन्हें नष्ट करते हुए दिख रहे. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस पर कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

BLA के मुताबिक, तीन महीने में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की गई. इन दावों से जुड़े वीडियो भी जारी किए गए हैं. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
बलूचिस्तान में सड़कों, सैन्य ठिकानों और व्यापारिक मार्गों पर बढ़ती हिंसा ने पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौती को और गंभीर कर दिया है. BLA के मुताबिक, उसके लड़ाकों ने पिछले तीन महीनों के दौरान बलोचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की 14 चौकियों को अपने कब्जे में लिया.
क्वेटा-तफ्तान मार्ग पर हाल के महीनों में लगातार हमलों की खबरें सामने आई हैं. यह रास्ता केवल सुरक्षा के लिहाज से नहीं, बल्कि पाकिस्तान-ईरान व्यापार के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है. इसके अलावा बलूचों ने कई अहम रास्तों पर सड़कों को तोड़ दिया है जिससे पाकिस्तानी सेना के लिए सड़क मार्ग से आना मुश्किल हो गया है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पाकिस्तानी सेना की चौकियों को नेस्तनाबूद किया जा रहा है. BLA के मुताबिक, यह सारी कार्रवाई सुनियोजित तरीके से की गई है. संगठन का दावा है कि इन चौकियों पर नियंत्रण हासिल करने के बाद उन्हें नष्ट कर दिया गया. जिन इलाकों का BLA ने जिक्र किया है, उनमें क्वेटा-तफ्तान व्यापार मार्ग भी शामिल है.
इस मार्ग पर मालवाहक वाहनों और सुरक्षा एस्कॉर्ट को भी निशाना बनाया गया है. अगस्त में चागाई जिले में कई स्थानों पर व्यापारिक काफिलों पर हमले और एक पुल को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर सामने आई थी.
हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि BLA ने जिन चौकियों पर कब्जे की बात कही है, वहां वास्तव में क्या हुआ. इसलिए इन दावों को फिलहाल संगठन के बयान के तौर पर ही देखा जा रहा है.
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226


















