Search
Close this search box.

CG : खेलने – खेलते कुएं में डूबने से दो बच्चियों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जांजगीर चांपा। जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, देर शाम ग्राम कनई में कुएं नुमा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मृत बच्चों के नाम अस्मिता दरवेश 6 साल पिता छात्रप्रकाश, प्रिंशी दरवेश 4 साल पिता चंद्रप्रकाश है। दोनों बच्चियां घर के बाड़ी में खेलते समय खुले कुएं में गिर गई। वहीं जब परिजनों ने बच्चों को नहीं देखा तो आस पास खोजबीन करते रहे, नहीं मिलने पर कुएं की तलाश की गई, तब जाकर दोनों कुएं में मिले। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया है। वहीं इस हृदय विदारक घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें