छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई संगठनात्मक रणनीति, स्मृति ईरानी को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई संगठनात्मक रणनीति, स्मृति ईरानी को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई टीम का ऐलान, कई दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व ने कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को अलग-अलग राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए आगामी रणनीति को धार देने का संकेत दिया है।
भाजपा द्वारा जारी नई सूची के अनुसार, वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा, विनोद तावड़े को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि तरुण चुघ को गुजरात की संगठनात्मक कमान दी गई है।
भाजपा ने सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब का प्रभारी बनाया है। वहीं, अनिल एंटनी को गोवा और नगालैंड की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने पूर्वोत्तर और पश्चिमी राज्यों में संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया है।
भाजपा की इन नई नियुक्तियों को आगामी चुनावी और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य राज्यों में संगठन को और सशक्त बनाते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें