ज्ञानेश कुमार अपने बॉस मोदी की…,’ SIR पर चुनाव आयोग में फूट पड़ने के खुलासे पर कांग्रेस का निशाना, कहा- धड़ल्ले से किया गया ‘वोट चोरी’

ज्ञानेश कुमार अपने बॉस मोदी की…,’ SIR पर चुनाव आयोग में फूट पड़ने के खुलासे पर कांग्रेस का निशाना, कहा- धड़ल्ले से किया गया ‘वोट चोरी’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Congress Attack On Gyanesh Kumar Over SIR: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग में ही कोहराम मच गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू (Sukhbir Singh Sandhu) और विवेक जोशी (Vivek Joshi ) ने नए वोटरों को जोड़ने और नाम हटाने से लेकर जानकारी छिपाने पर सवाल उठाए हैं। दोनों चुनाव आयुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के फैसले से नाराज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बिना जानकारी दिए मुख्य चुमनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फैसले लिए। इस खुलासे के बाद कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने मोदी सरकार और ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। विपक्ष SIR प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को अपने बॉस मोदी की तरह तानाशाही करने और ‘वोट चोरी’ का आरोप फिर लगाया है।

खुलासे के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि आज दोपहर 1 बजे, INC की ओर से मेरे सहयोगी डॉ. अभिषेक सिंघवी मीडिया से विस्तार से बात करेंगे। वे एक प्रमुख राष्ट्रीय अखबार में हुए उन सनसनीखेज खुलासों पर चर्चा करेंगे, जिनमें बताया गया है कि कैसे CEC ने भारत के चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और निष्पक्षता को खत्म कर दिया है।

वहीं कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- मोदी के चहेते ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। इस बारे में खुद दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार शिकायत की है। शिकायत में साफ कहा गया कि दोनों चुनाव आयुक्त – सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी नहीं दी जाती। उनसे सलाह नहीं ली जाती। उनसे बिना पूछे या बताए हुए फैसले लिए जा रहे हैं। ये 14 शिकायतें मुख्य तौर से – SIR, फॉर्म 6 में बदलाव, नए वोटर का रजिस्ट्रेशन, वोटर लिस्ट से नाम हटाना और जोड़ना, नाम बहाल करने के आदेशों के खिलाफ अपील, वोटर लिस्ट की सुरक्षा और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर है। इन शिकायतों से साफ होता है कि तीन सदस्यों वाले चुनाव आयोग में सिर्फ ज्ञानेश कुमार की चल रही है।

कांग्रेस ने आगे लिखा- ज्ञानेश अपने बॉस मोदी की तरह तानाशाही कर रहे हैं और मोदी को खुश करने के लिए ‘वोट चोरी’ का काम कर रहे हैं। हम पहले भी कहते आए हैं – मोदी ने चुनाव आयोग पर कब्जा कर रखा है। ज्ञानेश कुमार मोदी के हाथ की कठपुतली है। इंडियन एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट से ये बात साबित होती है। मोदी और ज्ञानेश ने मिलकर देश के लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया है। लेकिन ये बात याद रखना – वक्त आने पर सबका हिसाब होगा, जवाबदेही तय होगी। इस अपराध की सजा जरूर मिलेगी।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें