रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों (SP) की नई पदस्थापना की गई है। साथ ही राज्य के 12 जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है।
प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
अजय कुमार यादव को आईजी राजनांदगांव रेंज बनाया गया।
प्रशांत कुमार अग्रवाल को आईजी पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की जिम्मेदारी मिली।
चंद्रमोहन सिंह को एसपी दंतेवाड़ा नियुक्त किया गया।
त्रिलोक बंसल बने एसपी बेमेतरा।
जितेंद्र कुमार यादव को एसपी कबीरधाम (कवर्धा) बनाया गया।
उमेश प्रसाद गुप्ता को एसपी बीजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मयंक गुर्जर बने एसपी सुकमा।
संदीप कुमार पटेल को एसपी नारायणपुर नियुक्त किया गया।
हरीश राठौर को एसपी कोरिया बनाया गया।
सुनील शर्मा को एसपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी मिली।
योगेश कुमार पटेल बने एसपी सूरजपुर।
राय गौरव रामप्रवेश को एसपी बलौदाबाजार-भाटापारा नियुक्त किया गया।



राज्य सरकार का यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह बड़ा फेरबदल किया गया है।
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226







