Search
Close this search box.

दलपत सागर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई | कोतवाली पुलिस ने आदतन अपराधी पर कसा शिकंजा

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने अपराधी तत्वों और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कोतवाली जगदलपुर पुलिस ने दलपत सागर राम मंदिर के सामने धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू भी बरामद कर जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि दलपत सागर राम मंदिर के सामने एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है और क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित शेट्टी पिता राजा टांगरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी कालीपुर अटल आवास, जगदलपुर, जिला बस्तर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और गिरोह के साथ सक्रिय रहता है। उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आई है। आरोपी वर्ष 2024 में डकैती एवं आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में, नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

निरीक्षक: लीलाधर राठौर

उप निरीक्षक: अरुण मरकाम

सहायक उप निरीक्षक: परिमल दास, भुनेश्वर पांडे

आरक्षक: वरुण ठाकुर, हरीश, बंसीलाल एवं रंगलाल खर

बस्तर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, आम लोगों को भयभीत करने और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें